WPL Final 2026: स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक फिफ्टी, RCB दूसरी बार चैंपियन
  • Home
  • Sport
  • WPL Final 2026: स्मृति मंधाना की ऐतिहासिक फिफ्टी, RCB दूसरी बार चैंपियन
RCB captain Smriti Mandhana celebrating historic fifty in WPL Final 2026

WPL Final 2026: स्मृति मंधाना की ऐतिहासिक फिफ्टी, RCB दूसरी बार चैंपियन

WPL 2026 Final: Smriti Mandhana Record:
WPL 2026 के फाइनल में RCB की कप्तान स्मृति मंधाना ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने दिल्ली कैपिटल्स को चौंका दिया। 204 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना और जॉर्जिया वॉल की जोड़ी ने मैच का रुख ही पलट दिया। RCB ने यह मुकाबला 2 गेंद शेष रहते जीत लिया। फाइनल में दिल्ली के खिलाफ स्मृति मंधाना ने महज 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसी दौरान उन्होंने WPL में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। आइए जानते हैं मंधाना के नाम दर्ज हुए खास रिकॉर्ड।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर महिला IPL का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया। इससे पहले RCB ने 2024 में ट्रॉफी जीती थी। स्मृति मंधाना की कप्तानी में RCB दूसरी बार चैंपियन बनी।

Also Read –SuryaKumar Yadav टी20 वर्ल्ड कप से पहले खराब फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन, रिकी पोंटिंग को देनी पड़ी खास सलाह

  • दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI:
  • लिज़ेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मैरिज़ाने कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरानी, नंदिनी शर्मा।
  • जॉर्जिया वॉल 79 रन बनाकर आउट, RCB का दूसरा विकेट गिरा

RCB ने जॉर्जिया वॉल का विकेट गंवाया। वॉल ने टीम को जीत के करीब पहुंचाने के लिए 57 गेंदों में 79 रनों की अहम पारी खेली। उन्हें मिन्नू मणि की गेंद पर शैफाली वर्मा ने कैच किया। RCB ने 2 विकेट पर 177 रन बना लिए थे।

Explore More –1. Who Is Gunalan Kamalini? 17 साल की उम्र में Team India डेब्यू

  • मंधाना–जॉर्जिया वॉल की फिफ्टी, RCB 124/1

कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल दोनों ने अर्धशतक जमाया। 12 ओवर में RCB का स्कोर 124/1 था। जीत के लिए अब 48 गेंदों में 80 रन चाहिए थे।

  • ग्रेस हैरिस 9 रन पर आउट, RCB का पहला विकेट 43/1

RCB को शुरुआती झटका लगा जब ओपनर ग्रेस हैरिस 9 रन बनाकर चिनेल हेनरी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गईं। इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने मोर्चा संभाला। 5 ओवर में RCB का स्कोर 43/1 रहा।


  • दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 203/4

दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए। चिनेल हेनरी ने 15 गेंदों में नाबाद 35 रन जोड़े। लिज़ेल ली ने 37 और लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 25 गेंदों में 44 रन बनाए।

  • जेमिमा रोड्रिग्स की 32 गेंदों में फिफ्टी, दिल्ली 140/2

दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर से लॉरा वोल्वार्ड्ट ने साथ निभाया। 15 ओवर में दिल्ली का स्कोर 140/2 था।

  • दिल्ली को दो बड़े झटके, शैफाली के बाद लिज़ेल ली भी आउट

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा जब 9 ओवर में 83 रन पर दोनों ओपनर पवेलियन लौट गईं। शैफाली वर्मा 20 रन पर आउट हुईं, जबकि लिज़ेल ली 37 रन बनाकर डी क्लर्क की गेंद पर आउट हुईं।

  • शैफाली–लिज़ेल की ओपनिंग जोड़ी ने जोड़े 36 रन

दिल्ली ने पहले 5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बनाए। क्रीज पर लिज़ेल ली (22) और शैफाली वर्मा (8) मौजूद थीं। RCB पहली विकेट की तलाश में थी।


  • RCB की प्लेइंग XI

ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयांका पाटिल, लॉरेन बेल।

  • टॉस जीतकर RCB ने चुनी गेंदबाज़ी

RCB कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर जेमिमा रोड्रिग्स की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया। दोनों टीमें लीग स्टेज में शानदार फॉर्म में थीं, जिससे फाइनल बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद थी। RCB की जीत का मतलब एक ही सीजन में IPL और WPL दोनों खिताब जीतना होता, जो उनका तीसरा फ्रेंचाइज़ी टाइटल बनता।

RCB ने लीग स्टेज में 8 में से 6 मैच जीतकर टॉप स्थान हासिल किया था। कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में लॉरेन बेल और ग्रेस हैरिस जैसे खिलाड़ियों ने इस सीजन अहम भूमिका निभाई।

दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। टीम लगातार चौथी बार WPL फाइनल में पहुंची, लेकिन अब तक खिताब जीतने में नाकाम रही है। जेमिमा रोड्रिग्स की टीम में लिज़ेल ली, शैफाली वर्मा, नंदिनी शर्मा और चिनेल हेनरी जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

Read More –Google Pixel 10a भारत में लॉन्च: नया फ्लैट कैमरा डिज़ाइन


  • टीमें

RCB: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, दयालन हेमालता, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, श्रेयांका पाटिल, कुमार प्रथोषा (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, गौतमी नाइक, प्रेमा रावत।

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, लिज़ेल ली, नंदिनी शर्मा, मैरिज़ाने कैप, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, अलाना किंग, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, प्रगति सिंह, नल्लापुरिडी श्री चरानी, निकी प्रसाद, लूसी हैमिल्टन, सुरुजना।

Releated Posts

IND vs NAM: भारत की 93 रन से बड़ी जीत वरुण चक्रवर्ती का जलवा

Ind vs Nam T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में टीम इंडिया ने…

ByByjaiverma2626@gmail.com Feb 13, 2026

India vs England U19 Final: भारत फिर बना वर्ल्ड चैंपियन

India vs England, U19 World Cup 2026 Final Highlights (Hindi):भारतीय अंडर-19 टीम ने इतिहास रच दिया है। आयुष…

अभिषेक शर्मा का तूफान,35 गेंदों में 84 रन! भारत ने पहले T20 में न्यूज़ीलैंड के सामने खड़ा किया 238 रन का पहाड़

नागपुर:अभिषेक शर्मा ने न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई करते हुए महज़ 35 गेंदों में शानदार 84 रन…

ByByjaiverma2626@gmail.com Jan 21, 2026

SuryaKumar Yadav टी20 वर्ल्ड कप से पहले खराब फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन, रिकी पोंटिंग को देनी पड़ी खास सलाह

SuryaKumar Yadav को रिकी पोंटिंग का सीधा मंत्र ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव को…

Leave a Reply