UPSC CSE 2026 Notification जारी: 933 पदों पर भर्ती, 24 फरवरी
  • Home
  • Education
  • UPSC CSE 2026 नोटिफिकेशन जारी, 933 पदों पर भर्ती शुरू
UPSC CSE 2026 notification released for 933 civil services vacancies

UPSC CSE 2026 नोटिफिकेशन जारी, 933 पदों पर भर्ती शुरू

UPSC CSE संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 का नोटिफिकेशन 4 फरवरी को जारी कर दिया है। इससे पहले आयोग के अस्थायी कैलेंडर के अनुसार नोटिफिकेशन 14 जनवरी को जारी होना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे टाल दिया गया था और नई तारीख की जानकारी नहीं दी गई थी।
एजुकेशन डेस्क

इस अखिल भारतीय भर्ती अभियान के तहत IAS, IPS, IFS, IRS समेत कई ग्रुप A और ग्रुप B सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी तय की गई है।

UPSC CSE में 933 पदों पर होगी भर्ती

UPSC CSE 2026 के जरिए कुल 933 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पिछले साल यानी CSE 2025 में आयोग ने 979 पदों पर भर्ती की थी, जबकि 2024 में यह संख्या 1,105 रही थी।

इन पदों में से 33 पद दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। इनमें

UPSC CSE Exam Calendar 2026

UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है—
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और इंटरव्यू।

  • सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026: 24 मई
  • मुख्य परीक्षा की शुरुआत: 21 अगस्त 2026
UPSC CSE में योग्यता (Eligibility)

UPSC CSE में आवेदन कैसे करें

UPSC CSE के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।

  • उम्मीदवारों को upsconline.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
  • पहले One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है।
  • जिन उम्मीदवारों का OTR पहले से पूरा है, वे सीधे लॉग इन कर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

Apply This –https://upsc.gov.in/index.php

कितने प्रयास (Attempts) की अनुमति

UPSC में श्रेणी के अनुसार प्रयासों की सीमा तय है—

  • जनरल (UR): 6 प्रयास
  • OBC और PwBD: 9 प्रयास
  • SC और ST: असीमित प्रयास

किन पदों के लिए होती है परीक्षा

इस परीक्षा के जरिए निम्न सेवाओं में भर्ती की जाती है—

  • इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS)
  • इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS)
  • इंडियन पुलिस सर्विस (IPS)
  • इंडियन रेवेन्यू सर्विस (इनकम टैक्स और कस्टम्स)
  • इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस
  • इंडियन पोस्टल सर्विस
  • इंडियन इंफॉर्मेशन सर्विस
  • DANICS, DANIPS, PONDICS और PONDIPS जैसी ग्रुप B सेवाएं समेत कुल 23 सेवाएं
UPSC CSE 2025 इंटरव्यू जारी

इस बीच, UPSC CSE 2025 के इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट की प्रक्रिया दो चरणों में नई दिल्ली स्थित धौलपुर हाउस में जारी है। इंटरव्यू का कुल वेटेज 275 अंक का होता है और इसमें न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स तय नहीं हैं।

Explore More –Budget 2026: आम आदमी के लिए 20 बड़ी राहतें, जानिए पूरी लिस्ट

अगर आप सिविल सेवा का सपना देख रहे हैं, तो UPSC CSE 2026 आपके लिए बड़ा मौका हो सकता है। समय रहते आवेदन करना न भूलें।

Releated Posts

Subhadra Yojana 2026: ओडिशा की महिलाओं को मिलेगा सीधा पैसा, आवेदन, लिस्ट और स्टेटस पूरी जानकारी

Subhadra Yojana Odisha ओडिशा सरकार की एक खास राज्य-प्रायोजित योजना है, जिसका मकसद महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता…

ByByjaiverma2626@gmail.com Jan 22, 2026

Sarkari Result 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा! SSC, Railway, Bank, UPSC की हर अपडेट एक क्लिक पर

Sarkari Result 2026 SarkariExam एक समर्पित पोर्टल है, जहाँ आपको ऑफिशियल Sarkari Result से जुड़ी हर जरूरी जानकारी…

ByByRaghavi Sharma Jan 13, 2026

ISRO ने नहीं बताया मिशन सफल या फेल PSLV-C62 में गड़बड़ी! लॉन्च के बाद तीसरे चरण में आई समस्या

इसरो की 2026 की अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत आज PSLV-C62 मिशन से हुई, जिसे 16 उपग्रहों के साथ…

ByByRaghavi Sharma Jan 12, 2026

UP Police Constable Recruitment 2026: 32,679 पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली: UP Police भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32,679 कॉन्स्टेबल सिविल पुलिस और अन्य समकक्ष पदों…

ByByjaiverma2626@gmail.com Dec 31, 2025

Leave a Reply