Gold Price Today: गिरावट के बाद सस्ता हुआ सोना, जानें आज का
  • Home
  • Business
  • Gold Price Today: 2 दिन में सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में 24 से 14 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट
Gold Price Today in India 2 February 2026, 24 and 22 carat gold rates fall

Gold Price Today: 2 दिन में सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में 24 से 14 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट

Gold Price Today in India 2 February 2026:

देश में सोने की कीमतें लगातार दूसरे–तीसरे दिन गिरावट के दौर में हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर गोल्ड रेट पर देखने को मिल रहा है। अगर आप सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह अहम खबर है। आइए जानते हैं आज 2 फरवरी 2026 को 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव।

Gold Price अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना कमजोर नजर आया। कॉमेक्स पर सोना 609.70 डॉलर या 11.39 फीसदी टूटकर 4,745.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
दिल्ली सर्राफा बाजार में (सभी टैक्स सहित) सोना गिरकर 1,69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि गुरुवार को यह 1,83,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर था।

GoodReturns के अनुसार, आज सोने की कीमत घटकर 1,60,730 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। गुरुवार को यही भाव 1,79,010 रुपये था।

वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोमवार सुबह सोना 1,48,697 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक गिरकर 1,42,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Also Read –Budget 2026: आम आदमी के लिए 20 बड़ी राहतें, जानिए पूरी लिस्ट


IBJA के अनुसार आज का गोल्ड रेट (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेटसुबह का रेट (₹/10 ग्राम)दोपहर का रेट (₹/10 ग्राम)
24 कैरेट1,48,6971,42,270
23 कैरेट1,48,1021,41,700
22 कैरेट1,36,2061,30,319
18 कैरेट1,11,5231,06,703
14 कैरेट86,98883,228

आज का गोल्ड प्राइस क्या है? (Citywise Gold Price – प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹1,51,680₹1,39,050₹1,13,800
मुंबई₹1,51,530₹1,38,900₹1,13,650
कोलकाता₹1,51,530₹1,38,900₹1,13,650
चेन्नई₹1,52,180₹1,39,500₹1,20,000
लखनऊ₹1,51,680₹1,39,050₹1,13,800
जयपुर₹1,51,680₹1,39,050₹1,13,800
अहमदाबाद₹1,51,580₹1,38,950₹1,13,700
पुणे₹1,51,530₹1,38,900₹1,13,650
बेंगलुरु₹1,51,530₹1,38,900₹1,13,650
हैदराबाद₹1,51,530₹1,38,900₹1,13,650

(अन्य शहरों के रेट भी इसी दायरे में बने हुए हैं।)

Read More –Subhadra Yojana 2026: ओडिशा की महिलाओं को मिलेगा सीधा पैसा, आवेदन, लिस्ट और स्टेटस पूरी जानकारी

Gold Price पिछले ट्रेडिंग डे में क्यों टूटा सोना?

शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की जबरदस्त मुनाफावसूली, कमजोर ग्लोबल संकेत और डॉलर में मजबूती इसका बड़ा कारण रही।
99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 14,000 रुपये या 7.65 फीसदी टूटकर 1,69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 5.31 फीसदी या 285.30 डॉलर गिरकर 5,087.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। दिन के दौरान यह 4,945.26 डॉलर तक भी फिसल गया था।

फ्यूचर्स मार्केट में भी बड़ी गिरावट

फ्यूचर्स ट्रेडिंग में शुक्रवार को सोने में बीते कुछ महीनों की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की गई। फरवरी डिलीवरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 15,246 रुपये या 9 फीसदी टूटकर 1,54,157 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
कॉमेक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना भी 7.32 फीसदी गिरकर 4,962.7 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

Explore More –iPhone 17 Pro Exchange Offer

Video Credit : ABP NEWS

लगातार फिसल रहे हैं सोने के भाव

बीते दो ट्रेडिंग सेशन्स में सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना 4.02 फीसदी या 5,717 रुपये टूटकर 1,36,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
जानकारों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में 20 फीसदी से ज्यादा की बड़ी गिरावट देखी गई है।

बजट वाले दिन यानी रविवार को भी सोने पर दबाव बना रहा। MCX पर 24 कैरेट सोना 1,36,185 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया था, हालांकि बाद में इसमें हल्की रिकवरी आई और यह 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सेशन की शुरुआत में इसका भाव 1,46,800 रुपये था।

शनिवार को घरेलू बाजार में सोना गिरकर 1,69,470 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया था। इससे पहले शुक्रवार को सोना 1,80,779 रुपये के उच्चतम स्तर से गिरकर 1,49,075 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा, यानी करीब 17.53 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

एक्सपर्ट की राय

HDFC Securities के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों की भारी मुनाफावसूली के कारण सोने में तेज गिरावट आई है। डॉलर में मजबूती और बड़े संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से दबाव बढ़ा है।

Increed Money के CEO विजय कुप्पा ने कहा कि ऊंचे स्तरों पर मजबूत सपोर्ट न मिलने और वैश्विक स्तर पर प्रॉफिट बुकिंग से कीमतों में तकनीकी गिरावट आई।

Motilal Oswal Financial Services के एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, घरेलू बाजार में गोल्ड और सिल्वर ETF में करीब 20 फीसदी तक की गिरावट मुनाफावसूली का संकेत देती है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली कमान केविन वार्श के हाथ में जाती है और नीति सख्त होती है, तो डॉलर और मजबूत हो सकता है, जिससे सोने पर आगे भी दबाव बना रह सकता है।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें। Gold Rate Today, Silver Rate Today और बिजनेस से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

Releated Posts

Gold Price Today: मुंबई-दिल्ली में सोने के दाम बढ़े, चांदी भी चमकी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में सप्ताह की शुरुआत…

ByByRaghavi Sharma Feb 9, 2026

Air India Dreamliner में तकनीकी अलर्ट, सुरक्षा जांच के लिए विमान ग्राउंड

Air India के एक Boeing 787 Dreamliner विमान को तकनीकी खामी के चलते ग्राउंड कर दिया गया है।…

Budget 2026: आम आदमी के लिए 20 बड़ी राहतें, जानिए पूरी लिस्ट

Budget 2026 से मिडिल क्लास को सबसे ज्यादा उम्मीद इनकम टैक्स में कटौती की थी। टैक्स स्लैब में…

ByByRaghavi Sharma Feb 2, 2026

Gold Price Today: सोना 1.79 लाख पार, नया रिकॉर्ड

सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है और तेजी का सिलसिला थमने का…

ByByRaghavi Sharma Jan 22, 2026

Leave a Reply