Gold Price Today: सोना 1.79 लाख पार, नया रिकॉर्ड
  • Home
  • Business
  • Gold Price Today: सोना 1.79 लाख पार, नया रिकॉर्ड
29 जनवरी 2026 सोने की कीमत रिकॉर्ड हाई, भारत में गोल्ड रेट अपडेट

Gold Price Today: सोना 1.79 लाख पार, नया रिकॉर्ड

सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है और तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर सोने के दाम पर दिख रहा है। अगर आप सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए आपके शहर में 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट गोल्ड का ताज़ा रेट क्या है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत आज करीब ₹10,000 यानी 6% उछलकर रिकॉर्ड ₹1,75,869 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इससे एक दिन पहले गोल्ड फ्यूचर्स ₹1,62,429 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 2.1% चढ़कर $5,511.79 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। आज के सेशन में यह $5,591.61 के ऑल टाइम हाई तक पहुंचा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना सभी टैक्स सहित ₹1,71,000 प्रति 10 ग्राम के नए स्तर पर पहुंच गया। GoodReturns के मुताबिक आज सोने का रेट ₹1,79,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार दोपहर तक सोना ₹1,76,121 प्रति 10 ग्राम रहा।अब IBJA के ताज़ा आंकड़ों के आधार पर अलग-अलग कैरेट का रेट देखें।


Gold Price Today (IBJA)

कैरेटसुबह का रेटदोपहर का रेट
24 कैरेट₹1,64,635₹1,76,121
23 कैरेट₹1,63,976₹1,75,416
22 कैरेट₹1,50,806₹1,61,327
18 कैरेट₹1,23,476₹1,32,091
14 कैरेट₹96,312₹1,03,031

Alsp Read –iPhone 18 Pro Leak: नया डिजाइन, छोटा कटआउट और A20 Pro चिप के साथ Apple का सबसे बड़ा बदलाव!

Gold Price Today शहर के हिसाब से (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: 24K ₹1,79,000 | 22K ₹1,64,100 | 18K ₹1,34,290
मुंबई: 24K ₹1,78,850 | 22K ₹1,63,950 | 18K ₹1,34,140
कोलकाता: 24K ₹1,78,850 | 22K ₹1,63,950 | 18K ₹1,34,140
चेन्नई: 24K ₹1,83,280 | 22K ₹1,68,000 | 18K ₹1,39,000
लखनऊ: 24K ₹1,79,000 | 22K ₹1,64,100 | 18K ₹1,34,290
नोएडा/गाजियाबाद/गुरुग्राम/जयपुर/चंडीगढ़:
24K ₹1,79,000 | 22K ₹1,64,100 | 18K ₹1,34,290

अहमदाबाद/इंदौर/वडोदरा:
24K ₹1,78,900 | 22K ₹1,64,000 | 18K ₹1,34,190

पुणे/बेंगलुरु/हैदराबाद/केरल/भुवनेश्वर/गुवाहाटी/नागपुर:
24K ₹1,78,850 | 22K ₹1,63,950 | 18K ₹1,34,140

नाशिक: 24K ₹1,78,880 | 22K ₹1,63,980 | 18K ₹1,34,170

पिछले दिन क्या था सोने का भाव?

नई दिल्ली में बुधवार को भी सोना लगातार चढ़ता रहा। कमजोर अमेरिकी डॉलर और ग्लोबल मार्केट की मजबूती के बीच 24 कैरेट सोना ₹5,000 बढ़कर ₹1,71,000 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। मंगलवार को यह ₹1,66,000 पर बंद हुआ था।

Forex.com के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $74.57 चढ़कर $5,256.35 प्रति औंस हो गया। ट्रेडिंग के दौरान यह $5,311.38 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा।

Explore More –Realme P4 Power भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाला सबसे पावरफुल फोन

फ्यूचर्स मार्केट में भी रिकॉर्ड

MCX पर फरवरी डिलीवरी गोल्ड फ्यूचर्स ₹4,730 यानी 3% चढ़कर ₹1,62,429 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं Comex पर फरवरी गोल्ड $168.5 बढ़कर $5,251.1 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं?

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक सोना और चांदी लगातार मजबूत बने हुए हैं। वैश्विक तनाव और ट्रेड से जुड़ी अनिश्चितताओं के कारण लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर कीमती धातुओं की ओर रुख कर रहे हैं। कमजोर डॉलर भी कीमतों को सपोर्ट दे रहा है।

मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट प्रवीण सिंह ने कहा कि सोना लगातार आठवें दिन चढ़ा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में $5,311 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर चार साल के निचले स्तर पर है, जिसकी बड़ी वजह भरोसे में गिरावट और नौकरी वृद्धि की धीमी रफ्तार है।

Read More –Tata Punch Facelift 2026 लॉन्च: ₹5.59 लाख में 6 एयरबैग, 360° कैमरा और CNG-AMT का दमदार कॉम्बो

मोतीलाल ओसवाल के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी के मुताबिक डॉलर की कमजोरी, भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते सोना $5,200 के पार निकल गया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले बाजार में अनिश्चितता भी तेजी की वजह बनी हुई |

Gold Price Today: अभी खरीदारी का सही मौका है?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना और चांदी का बड़ा ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है। अमेरिका में संभावित ब्याज दर कटौती, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत औद्योगिक मांग लंबे समय में कीमतों को सहारा देती रहेंगी। हालांकि, इतने कम समय में आई तेज तेजी के बाद थोड़ी बहुत उठापटक स्वाभाविक है। ऐसे में निवेशकों को शॉर्ट टर्म वोलैटिलिटी के लिए तैयार रहना चाहि

Releated Posts

Gold Price Today: मुंबई-दिल्ली में सोने के दाम बढ़े, चांदी भी चमकी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में सप्ताह की शुरुआत…

ByByRaghavi Sharma Feb 9, 2026

Air India Dreamliner में तकनीकी अलर्ट, सुरक्षा जांच के लिए विमान ग्राउंड

Air India के एक Boeing 787 Dreamliner विमान को तकनीकी खामी के चलते ग्राउंड कर दिया गया है।…

Gold Price Today: 2 दिन में सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में 24 से 14 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट

Gold Price Today in India 2 February 2026: देश में सोने की कीमतें लगातार दूसरे–तीसरे दिन गिरावट के…

ByByRaghavi Sharma Feb 2, 2026

Budget 2026: आम आदमी के लिए 20 बड़ी राहतें, जानिए पूरी लिस्ट

Budget 2026 से मिडिल क्लास को सबसे ज्यादा उम्मीद इनकम टैक्स में कटौती की थी। टैक्स स्लैब में…

ByByRaghavi Sharma Feb 2, 2026

Leave a Reply