मंगलवार को बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीज़र रिलीज़ किया गया, जिसका ऑफिशियल टाइटल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस सीक्वल में एक बार फिर रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। उनके साथ फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
टीज़र में रणवीर सिंह अपने किरदार हम्जा अली मज़ार उर्फ जसकीरत सिंह रंगी के रूप में दिखते हैं, जो एक भारतीय जासूस है और ISI व पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड के क्रिमिनल नेटवर्क में घुसपैठ करता है। 72 सेकेंड के इस टीज़र में जबरदस्त हिंसा, खून-खराबा, धमाके और गोलियों की बौछार देखने को मिलती है। साथ ही इसमें अर्जुन रामपाल (ISI मेजर इक़बाल), संजय दत्त (कराची के SP चौधरी असलम) और आर. माधवन (IB चीफ अजय सान्याल) की भी झलक दिखाई गई है।
” Dhurandhar 2″ टीज़र में
हालांकि, टीज़र रिलीज़ होते ही फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह टीज़र असल में पहले पार्ट के पोस्ट-क्रेडिट सीन से ही लिया गया है। एक यूजर ने लिखा, “आदित्य धर ने चुना लगा दिया”, तो दूसरे ने कहा, “ये तो बहुत बड़ा स्कैम कर दिया”।
एक और कमेंट में लिखा गया, “हमारे साथ धोखा हुआ”। वहीं किसी ने तंज कसते हुए कहा, “पोस्ट-क्रेडिट सीन को ही अब धुरंधर 2 का टीज़र बेच दिया गया है”, जबकि एक यूजर ने इसे “अप्रैल फूल” तक बता दिया।
Also Read –‘Yash की ‘Toxic’ से 2026 की धमाकेदार शुरुआत, Teaser ने जीता इंटरनेट

बता दें कि ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन 875 करोड़ रुपये के पार रहा। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और ग्लोबली दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई थी।
जहां पहला पार्ट सिर्फ हिंदी में रिलीज़ हुआ था, वहीं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत पांच भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की टक्कर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने वाली है, जिसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगी। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह पीरियड गैंगस्टर ड्रामा अपने फर्स्ट लुक के बाद विवादों में भी रही थी।
Read More –विजय की ‘जन नायकन’ पर कोर्ट की रोक! रिलीज से पहले बड़ा झटका, CBFC से भिड़ंत तेज
इसके अलावा, अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप स्टारर एक्शन ड्रामा ‘डकैत’ भी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
Yeh Naya Hindustan hai Yeh ghar mein ghusega bhi Aur maarega bhi
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) February 3, 2026
Dhurandhar: The Revenge
Teaser Out Now#DhurandharTheRevenge Releasing In Cinemas Worldwide on 19th March 2026 in Hindi, Telugu, Tamil, Kannada & Malayalam.#AkshayeKhanna @duttsanjay @ActorMadhavan @rampalarjun… pic.twitter.com/lL2QHac2tU
‘Dhurandhar 2: के बारे में और जानकारी
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस के रोल में हैं, जो पाकिस्तान के ल्यारी टाउन में सक्रिय आतंकी और अपराधी नेटवर्क में घुसपैठ करता है। फिल्म में संजय दत्त (SP चौधरी असलम), आर. माधवन (अजय बंसल), अर्जुन रामपाल (मेजर इक़बाल), राकेश बेदी (जमील जमाली) और सारा अर्जुन (यालिना जमाली) भी शामिल हैं।
इसके अलावा डैनिश पंडोर फिल्म में उज़ैर बलोच के किरदार में नजर आएंगे। पहले पार्ट में मारे गए रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना फ्लैशबैक सीक्वेंस के जरिए वापसी करेंगे।
फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है और उसी दिन यश की ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से सीधी भिड़ंत होगी।
Explore More –Mardaani 3 Trailer: रानी मुखर्जी की दमदार वापसी, ‘अम्मा’ बनकर मल्लिका प्रसाद ने मचाया खौफ
‘Dhurandhar’ की रिकॉर्ड तोड़ सफलता
5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुई ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में 40 दिनों से ज्यादा का लंबा रन किया था। भारत में फिल्म ने 820 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1320 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह एक ही भाषा में रिलीज़ होने वाली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई।


Dhurandhar 2 शूटिंग के दौरान पाकिस्तान की पुरानी गलियों जैसा सेट
फिल्म की शूटिंग के दौरान 1 फरवरी को पूरी टीम सेट पर मौजूद थी। यह शूटिंग शेड्यूल का तीसरा दिन था। इससे पहले 30 जनवरी से फोर्ट एरिया को खास तौर पर सजाया गया था, ताकि पाकिस्तान की पुरानी गलियों जैसा माहौल तैयार किया जा सके और सीन को ज्यादा रियल बनाया जा सके।
शूटिंग के दौरान ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया, जिसके लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी।
















