अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों Vijay Hazare Trophy में गोवा की ओर से खेल रहे हैं|
Vijay Hazare Trophy में अर्जुन तेंदुलकर का इंतजार विकेट के लिए लंबा होता जा रहा है। गोवा की ओर से खेलते हुए उन्होंने मुंबई के खिलाफ मुकाबले में गेंद से निराश किया। मुंबई ने इस मैच को 87 रन से जीतकर गोवा को एक और हार का सामना कराया। हालांकि बल्लेबाजी में अर्जुन तेंदुलकरको ओपनिंग का मौका मिला, जहां उन्होंने पांच चौके लगाकर तेज शुरुआत की, लेकिन वह अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके।
मुंबई की ओर से सरफराज खान ने गोवा के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। 27 साल के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 75 गेंदों पर 157 रन की तूफानी पारी खेली। सरफराज की इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने 8 विकेट पर 444 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
445 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा की टीम ने ओपनिंग में अर्जुन तेंदुलकरr को भेजा। शुरुआत विस्फोटक रही, लेकिन वह कश्यप बाकले के साथ बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। अर्जुन ने 27 गेंदों पर 24 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल थे। गोवा की पूरी टीम 9 विकेट पर 357 रन ही बना सकी। इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी अर्जुन तेंदुलकर के लिए अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। पहले राउंड में वह टीम का हिस्सा भी नहीं थे।
Read more –1. Who Is Gunalan Kamalini? 17 साल की उम्र में Team India डेब्यू
अर्जुन तेंदुलकर का Vijay Hazare Trophy में प्रदर्शन
इससे पहले दूसरे राउंड में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर सिर्फ 1 रन ही बना पाए थे। गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन फीका रहा और उन्होंने 6 ओवर में 58 रन लुटा दिए थे। वहीं सिक्किम के खिलाफ अर्जुन ने बल्लेबाजी में 26 गेंदों पर 19 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में 9 ओवर में 49 रन दिए, लेकिन वहां भी विकेट नहीं मिला।
IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेलते नजर आएंगे। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। एलएसजी ने उन्हें ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है। इस ट्रेड में शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस गए, जबकि अर्जुन एलएसजी में पहुंचे।

ओपनिंग में बनाए 24 रन
हालांकि अर्जुन तेंदुलकर एक तेज गेंदबाज हैं, लेकिन गोवा की टीम उन्हें ओपनिंग का मौका दे रही है। मुंबई के खिलाफ उन्होंने 27 गेंदों में 24 रन की छोटी लेकिन आक्रामक पारी खेली। मुंबई ने 50 ओवर में 444 रन का बड़ा स्कोर बनाया था, ऐसे में अर्जुन का जल्दी आउट होना गोवा के लिए झटका साबित हुआ।
लिस्ट ए करियर और आगे की राह
अर्जुन तेंदुलकर अब तक लिस्ट ए क्रिकेट में 20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 25 विकेट दर्ज हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने 122 रन बनाए हैं। इस सीजन विजय Vijay Hazare Trophy भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो, लेकिन अब नजरें बाकी बचे मुकाबलों पर टिकी हैं। देखना होगा कि अर्जुन आने वाले मैचों में अपनी फॉर्म में वापसी कर पाते हैं या नहीं।
Explore more –OPPO Reno15 Series भारत में लॉन्च के लिए तैयार! नया Pro Mini, दमदार डिजाइन और इंडस्ट्री-फर्स्ट टेक्नोलॉजी से मचाएगा धूम

Read this –Who Is Aviva Baig? प्रियंका गांधी के बेटे की मंगेतर की कहानी

















