Vivo V70 Series 5G भारत में आज लॉन्च होने जा रही है। यह सीरीज़ 2025 में आए V60 और V60e का अपग्रेड वर्जन है। इस बार कंपनी दो मॉडल पेश करने जा रही है — Vivo V70 और बिल्कुल नया Vivo V70 Elite। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिससे यूज़र्स के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
कंपनी का दावा है कि इस सीरीज़ में देश के 50,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे पतले 1.25mm बेज़ेल दिए जाएंगे। यानी फोन का फ्रंट लुक बेहद प्रीमियम और लगभग बेज़ेल-लेस होगा।
Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च डिटेल्स
Vivo V70 और Vivo V70 Elite को आज दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर करेगी। यूज़र्स आधिकारिक चैनल के जरिए लाइव लॉन्च देख सकेंगे।

Vivo V70 Series 5G की कीमत और उपलब्धता (संभावित)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo V70 5G की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये हो सकती है। यह कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए बताई जा रही है। इसके अलावा 12GB + 256GB वेरिएंट भी आएगा, जिसकी कीमत करीब 49,999 रुपये हो सकती है। यह मॉडल Passion Red और Lemon Yellow रंगों में उपलब्ध हो सकता है।
वहीं, Vivo V70 Elite की शुरुआती कीमत 51,999 रुपये बताई जा रही है, जो 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए होगी। इसके अलावा 12GB + 256GB वेरिएंट 56,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट 61,999 रुपये में आ सकता है। यह फोन Passion Red, Sand Beige और Authentic Black कलर ऑप्शन में मिलने की उम्मीद है।

Vivo V70 Series 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन (संभावित)
Vivo V70 सीरीज़ में दो मॉडल होंगे — Vivo V70 और Vivo V70 Elite।
Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा, जबकि Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करेंगे।
डिस्प्ले की बात करें तो इस सीरीज़ में 6.59 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी जाएगी, जिसमें 459ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इतनी हाई ब्राइटनेस आउटडोर में भी शानदार विजिबिलिटी दे सकती है।
Seize the drama of every moment in stunning 4K. The all-new vivo V70 . V70 Elite features 4K 60fps Video with Zoom Clarity.
— vivo India (@Vivo_India) February 18, 2026
Launching tomorrow! #vivoV70Series #ZEISSPortraitSoPro #MomentsOfJoy pic.twitter.com/VTk4j59m9w
Vivo V70 Series 5G कैमरा फीचर्स
कैमरा इस सीरीज़ की बड़ी खासियत हो सकता है। इसमें Zeiss ऑप्टिक्स के साथ 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) सपोर्ट होगा।
इसके अलावा:
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3.7x ऑप्टिकल जूम, OIS)
- 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा (115° फील्ड ऑफ व्यू)
कैमरा फीचर्स में Zeiss ऑप्टिक्स, Ring-LED फ्लैश, पैनोरमा, HDR और कलर स्पेक्ट्रम सेंसर शामिल होंगे। वीडियो रिकॉर्डिंग 4K@30/60fps, 1080p@30/60fps, gyro-EIS, OIS और HDR सपोर्ट के साथ मिलेगी।
सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिसमें HDR और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलेगा।
Explore More –Google Pixel 10a भारत में लॉन्च: नया फ्लैट कैमरा डिज़ाइन
Don’t let low light and distance ruin your special moments. The all-new vivo V70 . V70 Elite comes packed with
— vivo India (@Vivo_India) February 17, 2026
50 MP ZEISS Night Telephoto Camera.
Launching on 19th February at 12PM!#vivoV70Series #ZEISSPortraitSoPro #MomentsOfJoy pic.twitter.com/1ZiJmfSbEu
Vivo V70 Series 5G बैटरी और चार्जिंग
Vivo V70 Series 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। साथ ही 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इतनी बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग इसे पावर यूज़र्स के लिए शानदार विकल्प बना सकती है।
Read More –Nothing Phone 4a Pro हुआ लीक: 5080mAh बैटरी, 50W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा से मचाएगा तहलका
Vivo V70 Series 5G क्या रहेगा खास?
1.25mm अल्ट्रा-नैरो बेज़ेल
Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट (Elite मॉडल)
6.59 इंच 1.5K 120Hz डिस्प्ले
50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप
6500mAh बैटरी + 90W फास्ट चार्जिंग
अब देखना होगा कि लॉन्च के बाद यह सीरीज़ मार्केट में कितना धमाल मचाती है। कीमत और फीचर्स के हिसाब से यह 50,000 रुपये के सेगमेंट में बड़ा मुकाबला खड़ा कर सकती है।
















