Who Is Aviva Baig प्रियंका गांधी के बेटे की मंगेतर की कहानी
  • Home
  • Entertainment
  • Who Is Aviva Baig? प्रियंका गांधी के बेटे की मंगेतर की कहानी
Who Is Aviva Baig? प्रियंका गांधी के बेटे की मंगेतर की कहानी

Who Is Aviva Baig? प्रियंका गांधी के बेटे की मंगेतर की कहानी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से साथी रहीं Aviva Baig से सगाई कर ली है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सगाई बेहद सादगी भरे और निजी समारोह में हुई, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। बताया जा रहा है कि जल्द ही राजस्थान के रणथम्भौर में एक बड़ा सगाई समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद आने वाले महीनों में शादी की रस्में भी हो सकती हैं।

रेहान और अवीवा पिछले करीब सात साल से रिश्ते में हैं और अब दोनों परिवारों की रजामंदी से उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है।

कौन हैं Aviva Baig?

Aviva Baig दिल्ली के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता इमरान बेग एक व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। दोनों परिवारों के बीच पुराना पारिवारिक जुड़ाव बताया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा और नंदिता बेग एक-दूसरे को वर्षों से जानती हैं। नंदिता बेग ने कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन में भी भूमिका निभाई थी।

रेहान ने Aviva Baig को किया प्रपोज

सूत्रों का कहना है कि कल रात दोनों परिवारों की मौजूदगी में रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया। इसके बाद रणथम्भौर में सगाई समारोह आयोजित किया जा रहा है। शादी कुछ महीनों बाद होने की संभावना है। अवीवा बेग के पिता इमरान बेग एक व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं।

Read more –OPPO Reno15 Series भारत में लॉन्च के लिए तैयार! नया Pro Mini, दमदार डिजाइन और इंडस्ट्री-फर्स्ट टेक्नोलॉजी से मचाएगा धूम

दोस्ती, डिजाइन और अब रिश्तेदारी

सूत्र बताते हैं कि जब दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के इंटीरियर डिजाइन पर काम हो रहा था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि प्रियंका गांधी और नंदिता बेग आगे चलकर रिश्तेदार भी बन जाएंगी। दोनों के बीच गहरी बॉन्डिंग है। बता दें कि प्रियंका गांधी केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद हैं। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ा था और उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी।

सगाई के बाद तय होगी शादी की तारीख

माना जा रहा है कि रणथम्भौर में होने वाली सगाई के बाद दोनों परिवार आपसी सहमति से शादी की तारीख तय करेंगे। खबर है कि राहुल गांधी भी रणथम्भौर के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि प्रियंका गांधी भी पूरे परिवार के साथ वहां पहुंचने वाली हैं।

फोटोग्राफी और मीडिया में भी सक्रिय हैं Aviva Baig

फोटोग्राफी में Aviva Baig का काम रोजमर्रा की जिंदगी और मानवीय परिवेश पर केंद्रित है। उनका काम मेथड गैलरी की ‘यू कैन नॉट मिस दिस’ प्रदर्शनी और 2023 इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम में दिखाया जा चुका है। इससे पहले उन्होंने ‘द क्वोरम क्लब’ और इंडिया डिजाइन आईडी में भी अपने काम को प्रदर्शित किया है।

Explore more –Realme 16 Pro सीरीज़ में 200MP कैमरा होगा।

फोटोग्राफी के अलावा, उन्होंने मीडिया, कम्युनिकेशन और पब्लिकेशन के क्षेत्र में भी काम किया है। वे फ्रीलांस प्रोड्यूसर रह चुकी हैं, एक कम्युनिकेशन फर्म में जूनियर प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर चुकी हैं और कई बड़ी लाइफस्टाइल व फोटोग्राफी मैगजीन में इंटर्नशिप भी कर चुकी हैं। पढ़ाई के दौरान वे एक छात्र-संचालित प्रकाशन की प्रधान संपादक भी थीं, जैसा कि उनके लिंक्डइन प्रोफाइल से पता चलता है।अवीवा, Atelier 11 की को-फाउंडर भी हैं। यह एक फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है, जो भारतभर में ब्रांड्स, एजेंसियों और स्वतंत्र क्लाइंट्स के साथ काम करती है।

दोस्ती से समधन तक का सफर! कौन हैं प्रियंका गांधी की होने वाली समधन नंदिता बेग, रणथम्भौर सगाई की पूरी इनसाइड स्टोरी

प्रियंका गांधी के घर जल्द ही खुशियों का माहौल बनने वाला है। उनके बेटे रेहान वाड्रा की राजस्थान के रणथम्भौर में औपचारिक सगाई होने जा रही है। खास बात यह है कि प्रियंका गांधी की होने वाली समधन कोई और नहीं, बल्कि उनकी करीबी दोस्त नंदिता बेग हैं। बताया जा रहा है कि रेहान ने अपनी गर्लफ्रेंड Aviva Baig को कल परिवार की मौजूदगी में प्रपोज किया था। अब दोनों परिवार जल्द ही शादी की तारीख भी तय कर सकते हैं।

प्रियंका गांधी की करीबी दोस्त हैं नंदिता बेग

नंदिता बेग और प्रियंका गांधी की दोस्ती काफी पुरानी है। कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन की अंदरूनी साज-सज्जा में नंदिता ने प्रियंका के साथ मिलकर काम किया था। रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की दोस्ती भी बचपन से है। दोनों तब से एक-दूसरे को जानते हैं, जब वे अपनी-अपनी मां की गोद में खेलते थे। बाद में दोनों की शुरुआती पढ़ाई भी एक ही स्कूल में हुई।

नंदिता बेग की तरह Aviva Baig भी इंटीरियर डिजाइन और फोटोग्राफी में रुचि रखती हैं। वहीं, रेहान वाड्रा खुद भी फोटोग्राफी के शौकीन हैं।

Read more –Mahindra XUV 7XO एक नई ट्रेंडसेटिंग SUV जो XUV700 की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

Releated Posts

Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह का खतरनाक लुक वायरल, ईद पर होगा बड़ा धमाका

Dhurandhar 2: The Revenge को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने…

ByByRaghavi Sharma Mar 7, 2026

Sreeleela बनीं डॉक्टर! ग्लैमर और मेडिकल का परफेक्ट बैलेंस

Sreeleela साउथ की चर्चित अभिनेत्री इस हफ्ते इंटरनेट पर छाई हुई हैं, लेकिन वजह कोई नई फिल्म या…

ByByRaghavi Sharma Feb 11, 2026

आसिफ शेख और सलमान खान की 35 साल पुरानी दोस्ती की कहानी 

टीवी के सबसे लोकप्रिय सिटकॉम ‘भाभीजी घर पर हैं’ में विभूति नारायण मिश्रा के आइकॉनिक किरदार से घर-घर…

ByByRaghavi Sharma Feb 8, 2026

‘ Dhurandhar 2 Teaser रिलीज, Ranveer Singh फिर बने इंडियन स्पाई

मंगलवार को बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीज़र रिलीज़ किया गया, जिसका ऑफिशियल टाइटल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है।…

Leave a Reply